{"_id":"6693c13780ef0f5b8e007d6b","slug":"tomato-business-worth-rs-10-crore-so-far-in-balh-valley-mandi-news-c-90-1-ssml1045-130917-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बल्ह घाटी में अब तक 10 करोड़ के टमाटर का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बल्ह घाटी में अब तक 10 करोड़ के टमाटर का कारोबार
Mon, 15 Jul 2024 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
बल्ह घाटी में खेतों से निकाली गई टमाटर फसल। संवाद
मंडी। मिनी पंजाब के नाम से मशहूर बल्ह घाटी में इस बार टमाटर का बंपर कारोबार हुआ है। सीजन में अभी तक बल्ह घाटी से 10 करोड़ से अधिक के टमाटर बेचे जा चुके हैं। मगर अभी तक किसी किसान के टमाटर बेचकर करोड़पति बनने की जानकारी सामने नहीं आई है। बीते साल सीजन में एक किसान ने एक करोड़ रुपये से अधिक के टमाटर बेचे थे।
वर्तमान में भी सैकड़ों वाहन रोजाना मंडियों को टमाटर की खेप लेकर जा रहे हैं। बल्ह घाटी का टमाटर उतरी भारत में सप्लाई हो रहा है। इस बार बल्ह घाटी में 1200 हेक्टेयर भूमि पर किसानों ने टमाटर लगाए हैं। बीते सीजन में मिले दामों को देखकर कई युवाओं ने ठेके पर जमीन लेकर भी टमाटर की फसल लगाई है।
आंकड़ों के अनुसार अभी तक 1500 मीट्रिक टन टमाटर मंडियों तक पहुंचा चुका है। बीते वर्ष सिर्फ 920 मीट्रिक टन टमाटर का उत्पादन हुआ था। इस बार अभी तक 10 करोड़ से अधिक का कारोबार दर्ज किया जा चुका है। हालांकि इस बार किसानों की 30 से 35 फीसदी फसल को नुकसान भी पहुंचा है, लेकिन बावजूद इसके बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अधिक उत्पादन और मुनाफा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
बल्ह घाटी के किसान श्याम सिंह, बंटी और गुलाब सिंह ने बताया कि इस वर्ष शुरूआती दौर में टमाटर के काफी कम दाम मिले, लेकिन अब टमाटर के दामों में उछाल आया है। किसानों ने बताया कि खेती में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों और खाद के दामों में बढ़ोतरी हुई है, उससे भी किसानों को घाटा झेलना पड़ रहा है।
उधर, एपीएमसी मंडी जिला के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने बताया कि 1200 हेक्टेयर भूमि पर करीब 1200 किसानों ने टमाटर की फसल लगाई है। विभिन्न मंडियों को रोजाना टमाटर सप्लाई हो रहा है। अभी तक करीब 10 करोड़ रुपये के टमाटर का कारोबार हो चुका है।