फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Told the students the importance of herbs

Mandi News: विद्यार्थियों को बताया जड़ी-बूटियों का महत्व

Fri, 29 Nov 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Told the students the importance of herbs
थुनाग (मंडी)। डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय थुनाग ने अश्वगंधा जागरूकता अभियान के तहत कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। परियोजना को राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड की ओर सेे प्रायोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत अश्वगंधा के औषधीय और पोषण संबंधी महत्व को बढ़ावा देने के लिए बीएससी फॉरेस्ट्री के छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन और नारे लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. पीएल शर्मा मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्रों को प्रकृति संरक्षण और औषधीय पौधों के महत्व को समझाने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन

परियोजना की सहायक प्रो डॉ. यूर्मिला कुमारी ने अश्वगंधा के स्वास्थ्य लाभों और इसके औषधीय उपयोगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में इसकी खेती की संभावनाओं के बारे में मूल्यवान जानकारी प्रदान की और छात्रों को इसके व्यक्तिगत और आर्थिक लाभों के लिए इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागी छात्रों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ हुआ। इसके अलावा छात्रों और कर्मचारियों के बीच अश्वगंधा की पौध सामग्री भी वितरित की गई ताकि वे इसकी खेती में व्यावहारिक भागीदारी कर सकें। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed