फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Told students about rural development

Mandi News: विद्यार्थियों को बताया ग्रामीण विकास

Tue, 11 Feb 2025 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 04:52 PM IST
विज्ञापन
Told students about rural development
नगवाईं (मंडी)। तकनीकी विकास समिति मंडी के सहयोग से नगवाईं में आयोजित एचपीयू में अध्ययनरत एमबीए (ग्रामीण विकास) तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समारोह में तकनीकी विकास समिति मंडी के उपाध्यक्ष एवं वैज्ञानिक डॉ. किशोर खोसला बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।
विज्ञापन

डाॅ. किशोर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते आज हमें कृषि और बागवानी में विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से कार्य करना होगा। इससे किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है। तकनीकी विकास समिति के सचिव जोगिंद्र वालिया ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागियों को ग्रामीण उत्पाद और हस्तकला में सक्रिय स्वयं सहायता समूहों का भ्रमण करवाया गया। जिला प्रबंधक नाबार्ड कुल्लू से अनीता और मंडी से राकेश वर्मा ने ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed