फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Today the sound of congratulations is ringing in Awadh city.

Mandi News: अवध नगरिया में बज रही आज बधाई से गूंजा पड्डल

Sat, 09 Nov 2024 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Today the sound of congratulations is ringing in Awadh city.
मंडी के पड्डल मैदान में श्रीरामार्चा महायज्ञ व श्रीराम कथा में गोपूजन करते हुए। संवाद
मंडी। छोटी काशी मंडी में नौ दिवसीय श्रीरामार्चा महायज्ञ एवं श्रीराम कथा में शुक्रवार को श्रीराम जन्म अवसर पर पूरा पंडाल अवध नगरिया में बज रही आज बधाई से गूंज उठा। इस मनमोहक दृश्य को देखकर कई श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इसके बाद श्रद्धालुओं से श्रीराम को झूला झुलाया और महंत राजेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने भक्तों को श्रीराम जन्म पर मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन

श्रीमानस पीठ खजुरीताल जिला मैहर, मध्यप्रदेश से आए कथा व्यास श्रीमानस पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य स्वामी रामललाचार्य महाराज ने श्रीराम कथा का आरंभ श्रीराम नाम संकीर्तन से किया। श्रीराम जन्म से पूर्व के कई प्रसंग सुनाए, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भक्ति से रोमांचित हो गए। इस मौके पर डीआईजी सौम्या साम्बशिवन भी उपस्थित रहीं और श्रीराम कथा श्रवण का अमृतपान किया। सायं उपरांत गोमाता और क्षेत्र के सभी आवाहित, स्थापित और आमंत्रित देवी-देवताओं को भोग अर्पण कर सभी श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

श्रीराम जन्म की कथा श्रवण करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नौ नवंबर शनिवार को बंजार घाटी के आराध्य देव शृंगा ऋषि यज्ञ में भाग लेने के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके साथ हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed