फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Today the administration will vacate the Paddal ground

Mandi News: आज पड्डल मैदान को खाली करवाएगा प्रशासन

Sun, 30 Mar 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 30 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Today the administration will vacate the Paddal ground
मंडी के पड्डल मैदान में व्यापारियों को समान पैक करने को बोलता पुलिस कर्मी। संवाद
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले कोे लेकर पिछले एक माह से पड्डल मेला मैदान में बैठे व्यापारियों को हटाने पर प्रशासन और निगम जुट गया है। सोमवार शाम तक मेला मैदान को खाली करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसके लिए प्रशासन ने उपमंडलाधिकारी नागरिक सदर ओमकांत ठाकुर को व्यापारियों को हटाने के निर्देश दो दिन पहले जारी कर दिए थे। इसके बाद से व्यापारियों को हटाया जा रहा है। आधा मैदान खाली हो गया है। सोमवार को नगर निगम और पुलिस की मदद से मैदान में बैठे सभी व्यापारियों को उठवा दिया जाएगा। इसके बाद नगर निगम की टीम मैदान की सफाई का कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन

गौर हो कि मेले के दौरान बारिश होने से इस बार मैदान को काफी नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह से मिट्टी उखड़ गई है। बारिश के दौरान सामान लेकर पहुंचे वाहनों के टायरों से मैदान में गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे खेल प्रेमियों और यहां सैर के लिए आने वाले लोगों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मैदान से व्यापारियों के न उठने से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार भी ठप हो रहा है। इसे लेकर मंडी व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर से मुलाकात कर पड्डल मेला मैदान में बिजली काटने और व्यापारियों को उठाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद बिजली बोर्ड ने तुरंत हरकत में आते हुए बिजली काट दी थी।

बॉक्स
15 व्यापारियों का सामान किया जब्त
रविवार को नगर निगम की टीम ने सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया के नेतृत्व में मेला मैदान में दबिश दी और 15 व्यापारियों का सामान जब्त किया। सामान को जब्त करने के बाद उसे निगम के कार्यालय में रखा गया है। सोमवार को व्यापारी निगम कार्यालय बुलाए गए हैं। चालान के बाद व्यापारियों का सामान रिलीज किया जाएगा। सोमवार से निगम की टीम फिर से मैदान का निरीक्षण करेगी। इस दौरान मेला मैदान में बैठे व्यापारियों को उठाया जाएगा। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि निगम आयुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं, पड्डल मैदान में पहुंचे दुदर निवासी एक सैनिक का सामान चोरी हो गया। इस दौरान सैनिक ने बताया कि उसके दो बैग चोरी हो गए हैं।


कोट्स
मैदान को खाली करने को लेकर एसडीएम सदर को निर्देश दे दिए हैं। रविवार तक आधा मैदान खाली करवा दिया है। सोमवार को नगर निगम और पुलिस की मदद से मैदान में बैठे सभी व्यापारियों को उठा दिया जाएगा।
-डाॅ. मदन कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed