फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   today stop election campaign in mandi

आज शाम पांच बजे के बाद नहीं होगा प्रचार, कार्यक्रमों पर प्रतिबंध

Sun, 04 Apr 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
today stop election campaign in mandi
मंडी। नगर निगम मंडी के चुनाव के लिए प्रचार सोमवार पांच अप्रैल सायं पांच बजे थम जाएगा। सात अप्रैल तक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक नगर निगम मंडी क्षेत्र में जनसभा अथवा जलूस आयोजित करने एवं भाग लेेने पर प्रतिबंध रहेगा। नाटक प्रस्तुतियों एवं जन लुभावने मनोरंजक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान सात अप्रैल को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी। नगर निगम मंडी के सभी वार्ड के मतों की गिनती के लिए ब्यास सदन भ्यूली को मतगणना केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

...
शराब की बिक्री एवं वितरण पर पाबंदी
चुनावों एवं मतगणना के दृष्टिगत नगर निगम मंडी में मतदान क्षेत्र के दायरे में आने वाले होटलों, ढाबों, दुकानों अथवा अन्य निजी एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब इत्यादि किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री एवं वितरण पर पाबंदी रहेगी। यह पाबंदी मतदान से 48 घंटे पूर्व से मतदान और मतों की गिनती की प्रक्रिया संपन्न होने तक लागू रहेगी। अधिसूचना के अंतर्गत आदेशों की अवहेलना करने पर हिमाचल प्रदेश शहरी निकाय एक्ट-1994 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
आग्नेयास्त्रों के साथ चलने पर प्रतिबंध
चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के उद्देश्य से मतदान वाले दिन आग्नेयास्त्रों को साथ लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये आदेश चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक लागू रहेंगे। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मतदान के दिन मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में चुनावी प्रचार से जुड़ी कोई गतिविधि नहीं की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed