{"_id":"69a97ce834c9a5c7090d3673","slug":"to-reach-the-four-lane-one-will-have-to-travel-an-additional-five-km-mandi-news-c-90-1-mnd1001-188149-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फोरलेन तक पहुंचने के लिए पांच किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फोरलेन तक पहुंचने के लिए पांच किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा
विज्ञापन
लोगों ने संपर्क मार्ग बनाने की उठाई मांग
द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर के साथ प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला
मंडी। पठानकोट-मंडी फोरलेन पर मंडी से आगे बिजनी से बिंद्राबणी की ओर बन रही सड़क और टनलों से तुंग पंचायतों और नगर निगम मंडी के दो वार्डों को कोई भी संपर्क मार्ग नहीं रखा गया है। ऐसे में लोगों को फोरलेन तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। वीरवार को द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंडी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि गांव अरडा, सकोर के साथ नगर निगम वार्ड नंबर एक, तीन और दो के लोगों को अगर फोरलेन पर जाने के लिए इसके निर्माण के नक्शे में कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में लोगों को या तो पांच किलोमीटर दूर बिंद्राबणी जाना पड़ेगा, या फिर बिजनी पहुंचना पड़ेगा। एनएचएआई के माध्यम से गांवों को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाने की मांग रखी। उपायुक्त ने मामला एसडीएम मंडी को प्रेषित किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सोमेश उपाध्याय ने बताया कि एसडीएम मंडी ने जल्द ही संयुक्त निरीक्षण करने की बात कही है। उसके बाद ही समस्या का समाधान होगा। संवाद