फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tiranga Yatra is a movement to awaken the spirit of patriotism: Prof. Awasthi

तिरंगा यात्रा देशभक्ति की भावना जगाने का आंदोलन : प्रो. अवस्थी

Tue, 12 Aug 2025 04:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 04:10 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra is a movement to awaken the spirit of patriotism: Prof. Awasthi
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शहरभर में निकाली यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के छात्रों ने राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को त्रियांग यात्रा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मंडी शहर की सड़कों पर एकता और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक 100 फीट लंबे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को लहराया। यात्रा को एसपीयू मंडी के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रो. अवस्थी ने हर घर तिरंगा पहल के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक देशभक्तिपूर्ण पहल है। यह प्रत्येक नागरिक को भारतीय ध्वज से व्यक्तिगत रूप से जुड़ने के लिए आमंत्रित करती है। यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बारे में नहीं है। यह नागरिकों में देशभक्ति और एकता की गहरी भावना जगाने का एक आंदोलन है। तिरंगा यात्रा हमारी साझा विरासत और हमारे देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों की याद दिलाती है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन परिसर से प्रारंभ होकर तिब्बती मार्केट, बस स्टैंड, वल्लभ महाविद्यालय के मुख्य द्वार से पड्डल मैदान होते हुए मुख्य परिसर पहुंची। सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। तिरंगा यात्रा में डॉ. राकेश कुमार शर्मा, डॉ. चेतन, डॉ. ममता, डॉ. नीलम, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed