{"_id":"600074ea8ebc3e319451c90b","slug":"tips-given-to-cm-saraj-s-leaders-in-panchayat-elections-mandi-news-sml357775361","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावों में कूदे सीएम सराज के नेताओं को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावों में कूदे सीएम सराज के नेताओं को दिए टिप्स
विज्ञापन
cm jairam
गोहर (मंडी)। गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के पंचायत चुनावों में सीएम जयराम ठाकुर भी कूद चुके हैं। वीरवार को सराज में जिला परिषद की चारों सीटों का शिमला से वर्चुअल मीटिंग कर पार्टी नेताओं से फीडबैक लिया। सराज भाजपा ने रोड जिप वार्ड से खीमदासी, थाची से सुशीला, ब्रयोगी से रीता और मझोठी से द्रोपती उर्फ रजनी ठाकुर को मैदान में उतारा है।
सीएम के लिए सराज जिला परिषद का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। सीएम ने पार्टी के मंडल कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम केंद्र सदस्य समेत सराज भाजपा के सभी अग्रणी सदस्यों से वर्चुअल बैठक की और जिला परिषद की चारों सीटों के प्रत्याशियों का फीडबैक लिया। पंचायती राज चुनावों में सीएम जयराम ठाकुर की गृह पंचायत मुरहाग में सर्वसम्मति न बनने से अनेक सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की गृह पंचायत में सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चयन होने से उनके प्रति पंचायत की आस्था जगजाहिर हुई है।
उधर, वीरवार को पंचायत चुनावों को लेकर धर्मपुर विस क्षेत्र में चुनाव प्रचार को निकले काबीना मंत्री महेंद्र सिंह गो बैक के नारे लगने से सीएम के गृह जिला में सरकार की बड़ी फजीहत हुई है। इसलिए नेताओं को जिला परिषद सराज के चारों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने को लेकर टिप्स दिए। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीतांबर ठाकुर ने बैठक की पुष्टि की है।
विज्ञापन
000