फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thunag Tehsil office building started falling into ruins due to lack of maintenance

Mandi News: रखरखाव के अभाव में खंडहर बनने लगा थुनाग तहसील कार्यालय भवन

Tue, 08 Oct 2024 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 08 Oct 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Thunag Tehsil office building started falling into ruins due to lack of maintenance
सुनसान पड़ा थुनाग तहसील कार्यालय भवन। संवाद
मिनी सचिवालय बनने के बाद 2022 में यहा से स्थानांतरित कर दिए थे कार्यालयदफ्तर दूसरे जगह बदलने के बाद किसी ने नहीं सुध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र के थुनाग में लाखों की लागत से बनाया गया तहसील कार्यालय भवन तीन साल से वीरान पड़ा है। उचित देखरेख न होने के चलते भवन खंडहर में तबदील होने लगा है। वर्ष 1980 में करीब डेढ़ बीघा जमीन पर बने इस भवन में 20 कमरे हैं। जिसमें तहसीलदार और नायब तहसीलदार के दो कोर्ट रूम, चार लॉकर, रिकॉर्ड रूम और कानूनगो कार्यालय चल रहे थे।
वर्ष 2022 में लघु सचिवालय बनने के बाद तत्कालीन जयराम सरकार ने सभी कार्यालयों को इसमें स्थापित करवा दिया था। इसके बाद से तहसील कार्यालय भवन पर ताला लगा हुआ है। हालांकि तहसील कार्यालय को लघु सचिवालय में स्थानांतरित करने पर स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया था। हालांकि प्रशासन का कहना है कि इसे आवासीय परिसर में बदला जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सतीश कुमार, नारायण सिंह, प्रेम सिंह आदि का कहना है कि भवन अच्छी हालत में है। इसमें तहसील कार्यालय भवन ही चलना चाहिए। आवासीय परिसर दूसरी जगह भी बनाए जा सकते हैं। इस बारे एसडीएम थुनाग अमित कलथैक ने बताया कि भवन के ढांचे को मरम्मत कर आवासीय परिसर में बदला जाएगा। इसमें एसडीएम आवास के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए आवास बनाए जाएंगे। इस बारे उन्होंने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed