{"_id":"61d7217e7c76ec58ec407830","slug":"three-vehicles-collided-in-khudar-all-safe-mandi-news-sml395903146","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद्दर में तीन वाहन टकराए, सभी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद्दर में तीन वाहन टकराए, सभी सुरक्षित
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन के माध्यम से ले जाते हुए।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरकाघाट मार्ग पर वीरवार सुबह तीन वाहनों में आपस में टक्कर हो गई। वाहन में सवार सभी सुरक्षित हैं। समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार मच्छयाल से जोगिंद्रनगर आ रही एक कार खुद्दर के नजदीक सड़क किनारे पार्क एक वाहन से टकरा गई।
दोनों वाहनों की टक्कर से एक अन्य वाहन भी चपेट में आ गया। एक साथ तीन वाहनों की टक्कर होने से हाईवे पर कुछ समय तक अफरा तफरी का माहौल रहा। बस्सी पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा कर यातायात बहाल करवाया।
तीनों वाहन मालिकों के आपसी समझौते के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है। बस्सी पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। खराब मौसम और धुंध भी हादसे का कारण रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। संवाद