{"_id":"698a1fc2787b7408c205c6f7","slug":"three-new-cases-of-jaundice-in-bagsyad-health-block-mandi-news-c-90-1-ssml1045-185437-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बगस्याड़ स्वास्थ्य खंड में पीलिया के तीन नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बगस्याड़ स्वास्थ्य खंड में पीलिया के तीन नए मामले
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ में पीलिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोहर क्षेत्र में पीलिया के तीन और मामले सामने आए हैं। इससे क्षेत्र में पीलिया से प्रभावित मरीजों की संख्या 104 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को साफ पानी पीने तथा उबला हुआ पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
जल शक्ति विभाग ने चैलचौक और गोहर क्षेत्र में सीवेज को खुले में छोड़ने के मामलों पर सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने अब तक कुल 32 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा जल शक्ति विभाग की टीम ने सोमवार को विभिन्न जल स्रोतों से पानी के 12 सैंपल भी लिए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य और जल शक्ति विभाग की संयुक्त टीम हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि बीमारी के फैलाव को रोका जा सके। बीएमओ बगस्याड़ डॉ. राकेश रोशन ने नए मामलों की पुष्टि की है। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दत्त राम ठाकुर ने बताया कि बीते पांच और छह फरवरी को भरे गए सभी 24 पेयजल सैंपल लैब रिपोर्ट में पास बताए गए हैं। नियमित रूप से पेयजल सैंपल भरे जा रहे हैं। संवाद