फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three more arrested in Chitta case

Mandi News: चिट्टे के मामले में तीन और गिरफ्तार

Mon, 04 May 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three more arrested in Chitta case
सरकाघाट (मंडी)। पुलिस थाना सरकाघाट में दर्ज छह ग्राम चिट्टा तस्करी के मामले में जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के बीच कॉल डिटेल और यूपीआई के माध्यम से पैसों के लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार इनका संबंध मुख्य आरोपी से चिट्टा खरीद-फरोख्त से जुड़ा पाया गया है। पुलिस ने बीते रविवार रात को महिपाल उर्फ चिम्पू निवासी रोपा कॉलोनी सरकाघाट, सुमित वर्मा निवासी वार्ड नंबर 5 कुनालग गली सरकाघाट और शुभम अत्री निवासी रोपा कॉलोनी सरकाघाट को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को अदालत ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मामले में कई अन्य लोग रडार पर हैं, जिनके बैंक खातों और लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। पुलिस जल्द और गिरफ्तारियां होने की संभावना जता रही है। पुलिस ने बीते पहली मई को एक युवक के कब्जे से छग ग्राम चिट्टा बरामद कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी विशाल की गिरफ्तारी के बाद डिजिटल साक्ष्य और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आगे की जांच में इन तीन आरोपियों को दबोचा है। एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed