फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three members of a gang of thieves arrested from Mandi

Mandi News: मंडी से धरे चोर गिरोह के तीन सदस्य

Sun, 25 May 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three members of a gang of thieves arrested from Mandi
मंडी। कुल्लू, मंडी जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को मणिकर्ण पुलिस ने मंडी जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुल्लू जिले के भुंतर के दलाशनी गांव निवासी मेहर सिंह उर्फ मेहरू, मंडी के भ्यूली बस्ती के विक्की बंगाली और सुहड़ा मोहल्ला के राहुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी विक्की बंगाली की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के आभूषणों की बरामदगी कर ली है। गिरोह का मुख्य सरगना मेहर सिंह है। वह चोरी कर आगे सामान को सुहड़ा मोहल्ले के राहुल, विक्की बंगाली के पास बिकवाता था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि तीन दिन पहले उन्होंने मंडी के सुंदरनगर में दो जगह चोरी की थी। मणिकर्ण पुलिस ने सुंदरनगर पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

मणिकर्ण पुलिस के अनुसार मणिकर्ण के सरसाड़ी गांव में दो घरों में इसी साल मार्च में आरोपियों ने चोरी कर नकदी और आभूषण चुराए थे। इसके बाद पुलिस आरोपियों के पीछे पड़ी थी। मंडी में आरोपी मेहरू के होने की सूचना पर मणिकर्ण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी विक्की की निशानदेही पर चुराए गए गहनों की भी मंडी जिले से बरामदगी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मेहरू पहले से ही चोरी की कई वारदातों में शामिल रहा है, लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद हर बार पुलिस को चकमा देकर नेपाल भाग जाता था। कई दिनों से आरोपी कुल्लू पुलिस के रडार पर चल रहे थे।
मुखबिर खास से पुख्ता सूचना पाकर जरी चौकी पुलिस टीम ने जाल बिछाया। एक टीम मंडी भेजी गई और यहां से मेहरू, विक्की और राहुल को काबू कर लिया गया। इन्होंने सरसाड़ी गांव के दो घरों में लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी में अपना हाथ होना मान लिया है। तीनों को पुलिस गिरफ्तार कर कुल्लू ले गई है।


...
पुलिस ने तीन आरोपियों को मंडी से गिरफ्तार कर उनसे चुराए गए आभूषणों की बरामदगी की है। पूछताछ में आरोपियों ने माना है कि उन्होंने तीन दिन पहले सुंदरनगर में भी दो जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-संजीव वालिया, थाना प्रभारी मणिकर्ण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed