फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three locks broken in Durga Mata temple, cash stolen from donation box

Mandi News: दुर्गा माता मंदिर में तीन ताले तोड़े, दानपात्र से नकदी चोरी

Mon, 23 Sep 2024 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 23 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Three locks broken in Durga Mata temple, cash stolen from donation box
लडभड़ोल ​स्थित रथैर दुर्गा माता मंदिर के समीप तोड़ा गया दानपात्र। संवाद
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र के रथैर गांव स्थित दुर्गा माता मंदिर में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने तीन ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पंडोल-बनांदर मार्ग पर स्थित इस मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़कर लगभग आठ हजार रुपये की नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

रविवार सुबह मंदिर प्रबंधन को इस घटना का पता चला, जब शिकायतकर्ता रणवीर सिंह और संतोष कुमार पूजा करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के मुख्य गेट और अंदर वाले गेट के ताले टूटे हुए पाए। मंदिर का दानपात्र भी टूटा हुआ मंदिर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मिला, जिसमें रखी नकदी गायब थी। बताया गया कि यह दानपात्र पिछले छह महीनों से नहीं खोला गया था, जिसमें करीब आठ हजार रुपये जमा थे।
विज्ञापन

मामले की सूचना लडभड़ोल पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए। पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

लडभड़ोल स्थित रथैर दुर्गा माता मंदिर के समीप तोड़ा गया दानपात्र। संवाद

लडभड़ोल स्थित रथैर दुर्गा माता मंदिर के समीप तोड़ा गया दानपात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed