{"_id":"6a99bfe3f860fa47e20c4287","slug":"three-iti-instructors-from-the-district-will-receive-the-state-teacher-award-mandi-news-r-399-1-sml1019-519622-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिले के तीन आईटीआई अनुदेशकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिले के तीन आईटीआई अनुदेशकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
विज्ञापन
सुभाष चंद, रवि दत्त और पीओआर यादव का चयन
5 सितंबर को शिमला राजभवन में होगा सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने वाले तीन आईटीआई अनुदेशकों का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। इनमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी के सीओपीए अनुदेशक सुभाष चंद तथा आईटीआई पधर के इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के अनुदेशक रवि दत्त और फिटर ट्रेड के अनुदेशक पीओआर यादव शामिल हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग ने पुरस्कार के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। तीनों अनुदेशकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिमला स्थित राजभवन में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
आईटीआई मंडी के सुभाष चंद पिछले करीब 20 वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। वे आधुनिक तकनीक एवं नवाचार आधारित शिक्षण के लिए जाने जाते हैं। प्रशिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल सामग्री, स्मार्ट कक्षा और व्यावहारिक शिक्षण को शामिल कर वे प्रशिक्षुओं को बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षित एक प्रशिक्षणार्थी ने जिला स्तरीय स्किल प्रतियोगिता में प्रथम तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। इसके लिए विभाग ने उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। सुभाष चंद ने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। इसके अलावा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में सराहनीय सेवाओं के लिए भी उन्हें सम्मान मिल चुका है।
वहीं, आईटीआई पधर के रवि दत्त पिछले 18 वर्षों से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। अपने अनुभव और विषय विशेषज्ञता के माध्यम से उन्होंने अनेक युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने में योगदान दिया है। फिटर ट्रेड के अनुदेशक पीओआर यादव भी 18 वर्षों से प्रशिक्षण दे रहे हैं। वे व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कुशल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य अजेश कुमार तथा आईटीआई पधर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने तीनों अनुदेशकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके समर्पण और मेहनत का परिणाम है तथा दोनों संस्थानों सहित पूरे मंडी जिले के लिए गौरव का विषय है।