{"_id":"67ab93c05924c3c3a20eb536","slug":"three-including-a-teacher-injured-in-car-accident-in-chhatri-mandi-news-c-90-1-ssml1045-147681-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छतरी में कार हादसे में अध्यापिका समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छतरी में कार हादसे में अध्यापिका समेत तीन घायल
विज्ञापन
छत्तरी क्षेत्र में कार हादसे में राहत और बचाव में जुटी महिलाएं।
थुनाग (मंडी)। उपतहसील छतरी के ठंडा पानी रूछाड गांव में मंगलवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों को चोटें आई हैं। इसमें कार चालक की पत्नी को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पिता और पुत्र दोनों को हल्की चोटें आई हैं। यह तीनों उपमंडल भोरंज जिला हमीरपुर के बताए जा रहे हैं।
हादसे में कार सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे नाले में गिर गई। घायलों को स्थानीय महिलाओं और लोगों ने कार से निकाला। प्रेम, नरपत कपूर आदि ने अपने वाहन से उन्हें सिविल अस्पताल जंजैहली पहुंचाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोखी में टीजीटी साइंस के पद पर कार्यरत हैं।
यह सर्दियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद स्कूल ज्वाइन करने पोखी जा रही थीं। अध्यापिका का पति भी स्कूल लेक्चरर है। घायल चालक की पहचान आनंद कुमार, अरुणा और दिव्य दर्शन के रूप में हुई है। आनंद कुमार और दिव्य दर्शन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि अरुणा को सिर में चोट आने के कारण नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही जंजैहली से पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। उधर, डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।