फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three families are in danger due to the collapse of a transmission line tower

Mandi News: ट्रांसमिशन लाइन का टावर गिरने से तीन परिवारों को मंडराया खतरा

Sun, 17 Aug 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three families are in danger due to the collapse of a transmission line tower
पंडोह (मंडी)। नौ मील में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन का टावर गिरने से तीन परिवारों के लिए बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। यह परिवार पहले ही फोरलेन कटिंग के कारण अपनी लगभग 7 बीघा कृषि भूमि खो चुके थे। अब टावर गिरने से इनके घर भी असुरक्षित हो गए हैं। इन परिवारों में कुल 20 सदस्य हैं, जो अब डर के साये में जी रहे हैं।
विज्ञापन

हेम सिंह, मीने राम, इंद्र सिंह के घरों में दरारें आ चुकी हैं। इन घरों में रहना खतरे से खाली नहीं है। पटवारी ने मौके का मुआयना किया है और अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेज दी है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए। उनके पास न तो खेती के लिए जमीन बची है और न ही उनके घरों में सुरक्षित रहने का कोई उपाय है। उधर, जागर पंचायत के प्रधान भूषण कुमार ने भी इन परिवारों के घरों का मौका किया और कहा कि जमीन अब कृषि योग्य नहीं रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed