फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thousands of candidates appeared for teacher eligibility examination in Mandi.

Mandi News: मंडी में हजारों अभ्यर्थियों ने दी शिक्षक पात्र परीक्षा

Sun, 03 Dec 2023 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Thousands of candidates appeared for teacher eligibility examination in Mandi.
मंडी के बाल स्कूल में टीजीटी टैट आर्ट परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी    संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टीजीटी टेट की परीक्षा में अभ्यर्थियों को तलाशी के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। मंडी जिले के चिह्नित परीक्षा केंद्रों में हजारों परीक्षाथियों को नकल करने से रोकने के लिए शिक्षकों के उड़नदस्ते की टीमें भी तैनात रहीं। जोगिंद्रनगर के दो मुख्य परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे का सख्त पहरा रहा। 400 से अधिक उम्मीदवारों ने यहां अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।रविवार को आर्दश कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर के परीक्षा केंद्र में सुबह 10:30 बजे दोपहर 12:00 बजे टीजीटी आर्ट की परीक्षा में 160 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यहां पर स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. सुनील ठाकुर की अगुवाई में करीब 15 शिक्षकों की मौजूदगी में पहले चरण की परीक्षा पूर्ण हुई। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की हर गतिविधि की निगरानी की गई। अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, हैंड पर्स परीक्षा भवन से बाहर रखवाए गए। प्रधानाचार्य डाॅ. सुनील ठाकुर ने बताया कि परीक्षा अधीक्षक और सहायक अधीक्षक ने परीक्षा की हर गतिविधि का जायजा लिया। नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर में दो चरणों में संपन्न हुई टीजीटी आर्ट और मेडिकल की परीक्षा में 250 से अधिक परीक्षार्थी पंहुचे। यहां पर पहले चरण की परीक्षा में सुबह 155 और दोपहर बाद मेडिकल की परीक्षा में लगभग 100 परीक्षार्थियों ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा दी।
विज्ञापन

उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर के चिह्नित परीक्षा केंद्रों में रविवार को टेट परीक्षा संपन्न हुई है।

मंडी के बाल स्कूल में टीजीटी टैट आर्ट परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी    संवाद

मंडी के बाल स्कूल में टीजीटी टैट आर्ट परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी    संवाद

मंडी के बाल स्कूल में टीजीटी टैट आर्ट परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी    संवाद

मंडी के बाल स्कूल में टीजीटी टैट आर्ट परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी    संवाद

मंडी के बाल स्कूल में टीजीटी टैट आर्ट परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी    संवाद

मंडी के बाल स्कूल में टीजीटी टैट आर्ट परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी    संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed