फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   This treasure of nature is the basis of life

Mandi News: प्रकृति का यह भंडार है जीवन जीने का आधार

Sun, 27 Oct 2024 08:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 27 Oct 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
This treasure of nature is the basis of life
मंडी। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर वल्लभ डिग्री कॉलेज में बॉटनी क्लब के विद्यार्थियों ने एक आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें उन्होंने प्रकृति में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से जीवन जीने के महत्व को दर्शाया। यानी प्रकृति के भंडार को जीवन जीने का आधार बताया। इस दौरान सजी प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मूल्यवर्धित खाद्य उत्पादों, सतत कृषि और पर्यावरण-नवाचार की वकालत की।
विज्ञापन

बीएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने घर में तैयार की गई नर्सरी से पौधे लाए, जो जंगली खाद्य पदार्थों और पोषक तत्वों से भरपूर थे। प्रदर्शनी में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पाइन नीडल से बनाए गए हस्तशिल्प और खाद्य सामग्रियों का भी प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही, पोस्टर मेकिंग और वाचन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अभिलाषा, कल्पना, और सुधा ने पुरस्कार जीते। पोस्टर बनाने में उज्ज्वल शर्मा, सोनाक्षी, और मानस्वी ने उत्कृष्टता दिखाई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री नेक राम शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य सुरीना शर्मा ने उनका स्वागत किया। नेक राम शर्मा ने प्राकृतिक और पारंपरिक खाद्य पदार्थों के महत्व पर अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों को स्वास्थ्यवर्धक खानपान अपनाने के लिए प्रेरित किया। एलडी ठाकुर ने पोषक खाद्य पदार्थों के लाभों पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस मौके पर आयोजन की संयोजक वनस्पति विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपाली अशोक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोदरे व आटे में अश्वगंधा मिला बनाए न्यूडल
प्रदर्शनी के दौरान बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं उमिता ठाकुर, पल्लवी, दिपाली, राघवी, जानवी और आयूषी ने कोदरे और आटे में अश्वगंधा मिलाकर नूडल्स तैयार किए। यह सभी छात्राएं घर से सामग्रियां लेकर आई थीं और इन्हें मौके पर तैयार करके बेचा। विद्यार्थियों ने इन नूडल्स को खूब पसंद किया। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्राओं पारूल, आंचल ठाकुर, अनिता, मनस्वी, योगिता, और समिक्षा ने स्वस्थ रहने के लिए भेलपूरी और चाट तैयार की। इसमें पुदीने की चटनी और सेब का भी इस्तेमाल किया गया। इस चाट को भी अन्य विद्यार्थियों ने काफी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed