फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There will be no water supply in Mandi city and surrounding areas for two days

Mandi News: मंडी शहर और आसपास के क्षेत्र में दो दिन नहीं आएगी पानी

Wed, 26 Mar 2025 04:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 26 Mar 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
There will be no water supply in Mandi city and surrounding areas for two days
मंडी। मंडी-सुंदरनगर बाईपास के पास पेयजल पाइपलाइनों की मरम्मत व बदलाव कार्य के कारण 30 और 31 मार्च को मंडी शहर व आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। विभागीय शेड्यूल के अनुसार 30 मार्च को सुबह जल आपूर्ति होगी, लेकिन शाम को नहीं होगी। 31 मार्च को पूरा दिन पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन

इन इलाकों में जल आपूर्ति रहेगी प्रभावित
मेन बाजार मंडी, बंगला मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, उपायुक्त कार्यालय, रविनगर, सन्यारडी, थनेहड़ा मोहल्ला, टारना रोड, टारना मंदिर, मंगवाई, बाड़ी, मट, गणपति रोड, सैण, अस्पताल रोड़, क्षेत्रीय अस्पताल, पैलेस-एक, जेल रोड, पंजेठी, तल्याहड़, ब्राधीवीर, चडयारा, रानीबाई, गेहरा, चांबी, जोला, पधियू, कैहनवाल रोड और आसपास के क्षेत्र।
विज्ञापन


जल शक्ति उपमंडल-1 मंडी के सहायक अभियंता ई. रोहित गुप्ता ने बताया कि कार्य पूरा होते ही जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से पानी का भंडारण करने और आवश्यक कार्यों के लिए ही जल उपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed