{"_id":"69162381d3148c0d3605bd09","slug":"there-will-be-improvement-in-the-highway-from-ghatta-to-gwali-mandi-news-c-90-1-ssml1025-176035-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: घट्टा से गवाली तक हाईवे में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: घट्टा से गवाली तक हाईवे में होगा सुधार
विज्ञापन
मंडी- पठानकोट हाईवे पर घटासनी और उरला के बीच सड़क चौड़ाकरण कार्य करते एनएचएआई की मशीनरी व लेबर।
- फोटो : katra news
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर घट्टा से गवाली तक हाईवे सुधार कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। अब वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
जोगिंद्रनगर उपमंडल के चौंतड़ा, गुम्मा, घटासनी और पधर उपमंडल के उरला से गवाली तक सड़क के सुधार कार्य से सफर आसान होने की उम्मीद जगी है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार मानसून सीजन में क्षतिग्रस्त डंगों के निर्माण कार्यों में तेजी के साथ संकरी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इस पर करोड़ों का बजट खर्च किया जा रहा है। एनएचएआई की देखरेख में दस से अधिक जगहों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है। मलबा हटाने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त सड़क के सुधार कार्य तेजी से चल रहे हैं।
....
घट्टा से गवाली तक हाईवे पर जाम की समस्या के समाधान को लेकर मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त डंगों के निर्माण कार्य पर करोड़ों का बजट खर्च किया जा रहा है। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए घटासनी के समीप सुरक्षा पैरापिट भी स्थापित कर दिए गए हैं।
- अंकित, साइट इंजीनियर, एचएचएआई