{"_id":"6706d98d7d610687ab0e1577","slug":"there-will-be-a-protest-on-15th-on-neglect-of-pensioners-nekram-mandi-news-c-90-1-ssml1025-137582-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों का अनदेखी पर 15 को होगा प्रदर्शन : नेकराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों का अनदेखी पर 15 को होगा प्रदर्शन : नेकराम
Thu, 10 Oct 2024 11:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर महासंघ ने 2016 के संशोधित वेतनमान की बकाया राशि न मिलने पर 15 अक्तूबर को धरने प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस निर्णय की पुष्टि बुधवार को जोगिंद्रनगर में हुई महासंघ की बैठक में की गई, जिसमें करीब डेढ़ लाख पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
महासंघ के अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने बताया कि पेंशनरों को उनके हक से वंचित रखा जा रहा है, जिससे प्रदेश के पेंशनरों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद पेंशनरों को उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई 2022 से महंगाई भत्ते की किस्त का एरियर भी लंबित है।
बैठक में मौजूद सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि दिवाली से पहले उन्हें महंगाई भत्ता नहीं मिला, तो वे मौजूदा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। पेंशनरों ने उपमंडल स्तर से लेकर प्रदेश की राजधानी शिमला तक रोष रैली निकालने का निर्णय लिया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे 15 अक्तूबर को होने वाले धरने में शामिल हों और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाएं।