फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There will be a fine for throwing garbage in the open in Dalah: Surjeet

डलाह में खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना : सुरजीत

Thu, 01 May 2025 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
There will be a fine for throwing garbage in the open in Dalah: Surjeet
पधर (मंडी)। एसडीएम कार्यालय पधर में वीरवार को पंचायत डलाह को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सुरजीत सिंह ने की। इसमें ठोस और तरल कूड़े-कचरे के सुरक्षित निष्पादन को लेकर चर्चा की गई। स्थानीय बाजार में साफ-सफाई रखने और कूड़े-कचरे के निपटारे को लेकर दिशा-निर्देश जारी करने की योजना बनाई।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वच्छता शुल्क के साथ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा की। एसडीएम सुरजीत सिंह ने कहा कि पधर में स्थानीय लोगों और ढाबा संचालकों की ओर से कई बार नालों और जंगलों में खुले में कूड़ा फेंका जाता है। ढाबा मालिकों, स्थानीय दुकानदारों और जनता को निर्देश दिए कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। यदि कोई ढाबा संचालक या स्थानीय व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकता पाया जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान हेमंत कुमार, उपप्रधान गोपाल, व्यापार मंडल पधर के सदस्य, बीडीसी सदस्य डलाह आदि अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed