फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There were chants of Mother Goddess in the temples, and the havan yagya began.

Mandi News: मंदिराें में लगे माता के जयकारे, हवन यज्ञ शुरू

Tue, 23 Sep 2025 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
There were chants of Mother Goddess in the temples, and the havan yagya began.
मंडी। पहले नवरात्र पर जिले में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माता के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। सोमवार सुबह पांच बजे मंदिरों के कपाट खुल गए। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना कर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और हवन यज्ञ शुरू किया।
विज्ञापन

मंदिराें में कलश स्थापना के साथ हवन यज्ञ कर अखंड दुर्गा पाठ और चंडी पाठ शुरू किया गया। करसोग में माता कामाख्या एवं चिंडी माता, शिकारी माता जंजैहली, दुर्गा माता गोहर, महामाया, शीतला, मुरारी देवी सुंदरनगर आदि मंदिरों को नवरात्रों के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है। स्कूल बाजार स्थित माता काली चामुंडा के मंदिर के प्रधान सुंदरलाल, श्यामा काली मंदिर के पुजारी हर्ष कुमार, भीमाकाली मंदिर के प्रधान पुष्पराज और सिद्धकालीन मंदिर के पुजारी जगदीश ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे मंदिर खोला गया। हार शृंगार, पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना करवाई गई। जगदीश ने बताया कि रोजाना सुबह से शाम तक मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed