फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is not even OT in Dharampur hospital, one has to go to Sarkaghat for operation.

Mandi News: धर्मपुर अस्पताल में ओटी तक नहीं, ऑपरेशन के लिए जाना पड़ रहा सरकाघाट

Fri, 11 Oct 2024 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 11 Oct 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
There is not even OT in Dharampur hospital, one has to go to Sarkaghat for operation.
परिवार नियोजन के ऑपरेशन तक की नहीं मिल पा रही सुविधा
विज्ञापन

अस्पताल का दर्जा तो बढ़ा, लेकिन सुविधाओं में नहीं हो पाया इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। सिविल अस्पताल (सीएच) धर्मपुर में ऑपरेशन थियेटर तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में परिवार नियोजन के ऑपरेशन के लिए भी महिलाओं को सरकाघाट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हालात ये हैं कि यहां इसे सिविल अस्पताल का दर्जा तो मिल गया है, लेकिन अभी तक सुविधाएं इस दर्जे के अनुसार नहीं मिल पाई हैं।
अस्पताल का भवन आलीशान है, लेकिन ऑपरेशन थियेटर न होने से मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुविधाओं के अभाव के बीच मजबूरी में मरीज सरकाघाट और हमीरपुर जाने को मजबूर हैं। इसी तरह अस्पताल में शवगृह तक नहीं है। पोस्टमार्टम करवाना हो तो सरकाघाट ही जाना पड़ता है, जबकि यहां पुलिस थाना उपलब्ध है और अब डीएसपी स्तर के अधिकारी भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल के सात मंजिल भवन के लिए आरकेएस की ओर से एक सफाई कर्मचारी ही रखा गया है। यह अपने आप में ही कई सवाल खड़े कर रहा है कि एक कर्मचारी आखिर किस तरह इतने बड़े भवन में सेवाएं देगा, जबकि सुरक्षा के नाम यहां कोई सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों में रमना, कनाकड़ी देवी, रमेश कुमार, श्याम लाल, विधो देवी ने बताया कि अस्पताल का भवन आलीशान बन गया है, लेकिन यहां सुविधाएं भी मुहैया करवाई जानी चाहिए। छोटे से ऑपरेशन के लिए सरकाघाट जाना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग धर्मपुर अस्पताल में सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवाए, ताकि घर द्वार सुविधा मिल सके।
बॉक्स
सभी समस्याएं और कमियां उच्चाधिकारियों के ध्यान में है। सरकार यहां व्यवस्था कर रही है। इसी अनुसार आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
-डा. वंदना, प्रभारी, सिविल अस्पताल धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed