फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is no doctor in CHC Katola, patients are being referred

Mandi News: सीएचसी कटौला में चिकित्सक नहीं, मरीज किए जा रहे रेफर

Sat, 26 Jul 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
There is no doctor in CHC Katola, patients are being referred
कटौला (मंडी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला में चिकित्सकों के अभाव के चलते क्षेत्रवासियों को उपचार सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। आपातकाल में अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को नर्सिंग स्टाफ की ओर से क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर किया जा रहा है। वीरवार रात करीब दस बजे सेगली निवासी राम चंद्र की बेटी को दर्द होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटौला लाया गया। चिकित्सक न होने के चलते नर्सिंग स्टाफ ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस के माध्यम से मंडी अस्पताल पहुंचने पर आपातकाल सेवा में तैनात चिकित्सक ने मरीज को उपचार देकर दाखिल कर दिया। स्थानीय निवासी दीनानाथ, कटौला पंचायत प्रधान जयवंती ठाकुर, हिमांश, गोविंद राम, चुनी लाल आदि ने बताया कि सीएचसी कटौला में चिकित्सकों के तीन पद स्वीकृत हैं, लेकिन पिछले तीन सालों से ये पद रिक्त हैं। अस्पताल का जिम्मा मात्र तीन नर्सिंग एवं एक सफाई कर्मचारी के हवाले हैं। समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी कई बार शिकायत की है। उपरोक्त लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार से सीएचसी कटौला में शीघ्र चिकित्सकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन



...

- जिला में जहां जहां चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे है, इस बारे विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। स्वीकृति मिलने पर ही पद भरे जाएंगे।



-डॉ. दीपाली शर्मा, सीएमओ मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed