{"_id":"680536ed29faef8a960018c9","slug":"theft-in-mata-jalpa-temple-police-busy-investigating-mandi-news-c-90-1-mrt1064-153736-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: माता के छत्र, दो मुकुट की चोरी का राज खुलवाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: माता के छत्र, दो मुकुट की चोरी का राज खुलवाएगी पुलिस
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के जालपा माता मंदिर सिद्धपुर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजकुमार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पता लगाया जाएगा कि चोरी के बाद माता का छत्र और दो मुकुट कहां छिपाए हैं या किसे बेचे हैं। आरोपी से चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी गहनता से पूछताछ की जाएगी।
पंजाब का लुधियाना निवासी आरोपी राजकुमार जोगिंद्रनगर उपमंडल के मतकेहड़ में रहता है। जालपा माता मंदिर में 10 अप्रैल को चोरी की घटना हुई थी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान पता चला कि आरोपी को कांगड़ा की बैजनाथ पुलिस ने चोरी के अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। अब धर्मपुर पुलिस शनिवार को शातिर को थाने में ले आई है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और चार दिन की रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दिन में रैकी करता था और रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
इन मंदिरों में भी हुई हैं चोरियां
जालपा माता मंदिर के अलावा उपमंडल के बनेहरड़ी मंदिर, आशापुरी माता मंदिर कमलबाहल, नैना माता मंदिर बनवारकलां में भी चोरी की वारदात हो चुकी है। कई दिनों से पुलिस के लिए सिरदर्द बनी चोरी की वारदातें अब सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन
...
जालपा माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी। आरोपी से क्षेत्र में अन्य जगह हुई चोरी की वारदातों के पर्दे भी खुल सकते हैं।
-संजीव सूद, डीएसपी धर्मपुर