फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Theft from three auto mobile showrooms in Nerchowk area, miscreants took away cash worth lakhs

Mandi News: नेरचौक क्षेत्र में तीन ऑटो मोबाइल शोरूम से चोरी, लाखों की नकदी उड़ा ले गए शातिर

Sat, 29 Jun 2024 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 29 Jun 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Theft from three auto mobile showrooms in Nerchowk area, miscreants took away cash worth lakhs
बल्ह घाटी के एक ऑटो मोबाइल शोरूम में चोरी करता शातिर। स्त्रोत- वीडियोग्रैब
मंडी। जिला मंडी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में बल्ह घाटी के नेरचौक क्षेत्र में तीन ऑटो मोबाइल शोरूम से नकदी चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस मीडिया से भी किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से बच रही है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। लगातार हो रही चोरी घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस थाना बल्ह में कृष्णा मोटर गैराज में बतौर सर्विस मैनेजर कार्यरत सचिन वर्मा निवासी गांव संदेहड़ा, डाकघर खौदा तहसील धर्मपुर ने शिकायत दी है कि वीरवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने मोटर गैराज की पिछली तरफ से खिड़की को हटाकर सेल मैनेजर के दफ्तर में रखी तिजोरी को उठा लिया और गैराज की ऊपरी मंजिल में शौचालय में तिजोरी को काटकर उसमें रखे रुपये चुरा लिए।
विज्ञापन

वहीं, शिमला ऑटो मोबाइल भंगराेटू के कैशियर ललित कुमार निवासी गांव कैहड़, डाकघर राजगढ़, तहसील बल्ह ने शिकायत में कहा है कि उनके पास गाड़ियों की रिपेयर और स्पेयर पार्ट का कैश जमा होता है। नकदी को वह कैबिन के दराज में रखते हैं। यह कैश रोजाना औसतन दो से तीन लाख के बीच होता है और अगले दिन बैंक में जमा करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि 26 जून को उन्होंने 2.78 लाख रुपये दराज में रखे थे। 27 जून सुबह जब वह ड्यूटी पर पहुंचा तो दराज का लॉक टूटा था और धनराशि गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आनंद टोयोटा शोरूम के कैशियर रूप सिंह पुत्र दया राम निवासी चवाड़ी, डाकघर राजगढ़, तहसील बल्ह ने बल्ह पुलिस थाना में शिकायत दी है कि उनके पास रोज करीब डेढ़ से दो लाख रुपये जमा होते है, जिन्हें अगले दिन बैंक शाखा में जमा करवाते हैं। वीरवार रात को अज्ञात शातिर शोरूम के पिछली तरफ से अंदर घुसे और उनके कार्यालय में आकर बैग के अंदर रखी नकदी चुरा ले गए।

उधर, ट्रोह पंचायत की प्रधान सीमा देवी ने बताया कि इससे पहले भी ट्रोह पंचायत में हाल ही में कई चोरी घटनाएं हो चुकी हैं। इससे लोगाें में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगाें ने कुछ लोगों पर शक पर भी जाहिर किया था। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। सीमा देवी ने बताया कि क्षेत्र में हो रही चोरी घटनाओं का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
वहीं, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि चोरी के मामले में जांच की जा रही है। जल्द शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed