{"_id":"6738de47fa0b702ecd0ecd16","slug":"theft-accused-released-after-giving-notice-in-pandoh-mandi-news-c-399-1-sml1012-223280-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह में नोटिस देकर छोड़ा चोरी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह में नोटिस देकर छोड़ा चोरी का आरोपी
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पुलिस ने गाड़ियों से बैटरी चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे नोटिस देकर छोड़ दिया। आरोपी ने हाल ही में पंडोह बाजार के साथ लगते सांवला के पास दो टिपरों की बैटरियों को चुराया था। आरोपी 24 वर्षीय युवक बल्ह का रहने वाला है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे दबोचा। छह महीनों में पंडोह क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। तीन मामले पुलिस थाने में भी दर्ज हैं।
ऐसे में युवक की गिरफ्तारी के बाद लग रहा था कि पुलिस अन्य मामलों में भी आरोपियों को जल्द हिरासत में लेगी। अन्य चोरी के मामलों में आरोपी ने संलिप्तता से इनकार किया तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर छोड़ दिया। ऐसे में पंडोह के लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि आरोपी से सामान की बरामदगी कर ली गई है। उसे नियमों के तहत नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। संवाद