{"_id":"6a1ad7d3c66a4f60e1006bea","slug":"the-youth-performed-their-duty-by-voting-in-the-great-kumbh-of-democracy-mandi-news-c-90-1-ssml1025-198642-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: युवाओं ने लोकतंत्र के महाकुंभ में मतदान कर निभाया फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: युवाओं ने लोकतंत्र के महाकुंभ में मतदान कर निभाया फर्ज
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में पंचायतीराज चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। 18 से 22 वर्ष के युवा मतदाताओं ने मतदान को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के इस महासंग्राम में अपने मत का प्रयोग किया।
विकास खंड चौंतड़ा की गुम्मा पंचायत में पहली बार मतदान करने पहुंची विपाशा, मुस्कान, दीया, कृतिका सहित अन्य युवाओं ने उम्मीद जताई कि उनके चुने हुए प्रतिनिधि शिक्षित व प्रशिक्षित युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करेंगे और ग्रामीण महिलाओं के लिए लघु उद्योग स्थापित कर आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में काम करेंगे। मचकेहड़ की आंचल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मतदान किया।
डोहग के अंशुल, शब्द, आयुष और वरुण ने भी पहली बार मतदान कर गांव की सरकार बनाने में भागीदारी निभाई। वहीं उपमंडल की 19 पंचायतों में युवा मतदाताओं ने सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सुधार और विकास कार्यों की उम्मीद के साथ मतदान किया।