फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The young man hanged himself in the Padhar

पधर के बमलाध भटोग में युवक ने लगाया फंदा

Sat, 27 Nov 2021 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself in the Padhar
पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत टांडू के बमलाध गांव में युवक ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बमलाध भटोग (द्रंग) निवासी वीरेंद्र कुमार (36) पुत्र जगदीश कुमार शुक्रवार रात को देर से घर लौटा। इस बीच वह अपने परिवार से अलग दूसरे कमरे में सो गया। घर में उसकी पत्नी और बेटी सहित पूरा परिवार था।
विज्ञापन

सुबह देर तक जब वीरेंद्र नहीं उठा तो परिवार के सदस्य उसे जगाने गए। इस बीच वह बंद कमरे में पंखे से लटका पाया। परिजनों ने प्रधान और पधर पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डीएसपी पधर लोकेंद्र सिंह नेगी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। मामले में परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed