फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The work of the pole at Vishwakarma Mandir Chowk will begin from tomorrow

Mandi News: कल से शुरू होगा विश्वकर्मा मंदिर चौक पर डंगे का काम

Mon, 17 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The work of the pole at Vishwakarma Mandir Chowk will begin from tomorrow
मंडी। शहर के विश्वकर्मा मंदिर चौक के पास थनेहड़ा मोहल्ले की क्षतिग्रस्त पहाड़ी को सुरक्षित करने के लिए डंगा लगाने का कार्य बुधवार से शुरू होगा। नीचे डंगा लगाया जाना प्रस्तावित है। इसके ऊपर शॉर्ट कंक्रीट से पहाड़ी को मजबूती दी जाएगी। इसके लिए पतलीकूहल से मशीन को मंगवाया गया है।
विज्ञापन

मशीन की मदद से पहाड़ी के अंदर 10 मीटर तक शॉर्ट कंक्रीट और नेट बॉल्ट के माध्यम से मजबूती दी जाएगी। महाशिवरात्रि से पहले विभाग ने कार्य शुरू करवा दिया था लेकिन लोगों की बढ़ती भीड़ के चलते काम बंद कर दिया था। अब फिर से कार्य शुरू किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने बताया कि कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया है। पतलीकूहल से मशीन आने के बाद पहाड़ी को सुरक्षित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed