फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The weather became kind, 75 roads were restored

Mandi News: मौसम हुआ मेहरबान, 75 सड़कें करवाईं बहाल

Thu, 24 Jul 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
The weather became kind, 75 roads were restored
सराज में मौसम साफ होने पर सर्च आपरेशन में जुटी एसडीआरएफ। स्त्रोत- जागरूक पाठक
मंडी। जिले में वीरवार को मौसम साफ होने पर लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली के लिए जुट गया है। दो दिन में विभाग ने जिले में 75 सड़कों को बहाल करवा दिया है, जबकि मंडी-कोटली हाईवे समेत ग्रामीण क्षेत्रों की 166 सड़कें अभी भी बाधित हैं। बुधवार सुबह दस बजे तक जिले में 241 सड़कें बाधित थीं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा सड़कें आपदा प्रभावित सराज में 17 बहाल की गईं। अभी भी यहां 94 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा धर्मपुर में 11, थलौट में 24, करसोग में 23, मंडी डिवीजन दो में चार, पधर में दो, जोगिंद्रनगर और सुंदरनगर में एक-एक सड़क बाधित है। गोहर में 51 ट्रांसफार्मर के साथ जिले में 54 ट्रांसफार्मर खराब चल रहे हैं।
विज्ञापन

थुनाग में 19, सुंदरगनर में तीन, करसोग में 13, बग्गी में सात और मंडी में दस, पधर में नौ और धर्मपुर में चार पेयजल योजनाओं प्रभावित चल रही हैं। उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रभावित इलाकों में सड़क, बिजली और पेयजल योजनाओं की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed