फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The vehicle of people going to a wedding fell into a ditch, six people injured

Mandi News: शादी में जा रहे लोगों का वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल

Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The vehicle of people going to a wedding fell into a ditch, six people injured
चौकी नाला के सड़क के पास कार गिरने से घायल महिला का उपचार करते चिकित्सक।
गोहर/सुंदनगर/डैहर (मंडी)। शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे लोगों की गाड़ी सुंदरनगर के निकट रोहांडा चौकी के सरन गांव में खाई में गिर गई। हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। घायलों की पहचान घनश्याम पुत्र राम सिंह निवासी खलाण, दलीप कुमार पुत्र हीरा लाल निवासी झवाच पांगणा, रीना कुमारी पत्नी केशवराम, मीरा देवी पत्नी घनश्याम निवासी दभोह, पोतली देवी पत्नी परस राम निवासी कुटाहची और महाजनू देवी पत्नी मान सिंह निवासी सनारली करसोग के रूप में हुई है। घायलों में पोतली देवी और मीरा देवी को ज्यादा चोटें लगने के कारण नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सभी करसोग के बंखरोट गांव से चौकी के सरन जा रहे थे। इस दौरान चौकी नाला के पास गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक अस्पताल रोहांडा पहुंचाया गया। उपचार के बाद चार घायलों को घर भेज दिया गया है जबकि दो को गंभीर हालत में नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। निहरी पुलिस चौकी के प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed