फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The thrilling journey to Baijnath-Paprola resumed.

Mandi News: बैजनाथ पपरोला तक फिर दौड़ा रोमांच का सफर

Thu, 30 Jul 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The thrilling journey to Baijnath-Paprola resumed.
बैजनाथ पपरोला से जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पहुंची रेलगाड़ी। संवाद
सुबह आठ बजे बैजनाथ पपरोला से चली ट्रेन 9:30 बजे पहुंची जोगिंद्रनगर स्टेशन
विज्ञापन

पहले चरण में बहाल हुई सेवा, पठानकोट तक ट्रेनों के संचालन की भी जगी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आठ दिन बाद जोगिंद्रनगर-बैजनाथ पपरोला के बीच नैरोगेज रेल सेवा बुधवार से फिर शुरू हो गई। सुबह आठ बजे बैजनाथ पपरोला से रवाना हुई ट्रेन करीब 23 किलोमीटर का सफर तय कर 9:30 बजे जोगिंद्रनगर पहुंची। दोपहर 12:50 बजे ट्रेन वापस बैजनाथ पपरोला के लिए रवाना हुई।
रेल सेवा बहाल होने से जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा, ऐहजू और बैजनाथ क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। बैजनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु और स्थानीय यात्री अब फिर से मात्र 30 रुपये किराये में रेल यात्रा कर सकेंगे। इससे बसों के अधिक किराये से राहत मिलेगी और हरी-भरी वादियों के बीच नैरोगेज रेल सफर का आनंद भी फिर मिलेगा। मानसून के दौरान भूस्खलन की आशंका के चलते रेलवे ने 21 जुलाई से जोगिंद्रनगर-बैजनाथ पपरोला और आगे पठानकोट तक रेल सेवाएं एहतियातन बंद कर दी थीं। लगातार मांग के बाद पहले चरण में जोगिंद्रनगर-बैजनाथ रेलखंड पर सेवाएं बहाल की गई हैं।
विज्ञापन

बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेश भारद्वाज ने बताया कि मौसम सामान्य रहने पर चरणबद्ध तरीके से कांगड़ा और पठानकोट तक भी रेल सेवाएं बहाल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
बैजनाथ पपरोला से जोगिंद्रनगर के बीच रेल सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। मौसम अनुकूल रहने पर जल्द ही पठानकोट तक भी तीन ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। -विवेक कुमार, मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed