फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The sunken road in Sakohpadhar could not be repaired

Mandi News: सकोहपधर में धंसी सड़क नहीं हो पाई दुरुस्त

Sat, 08 Mar 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The sunken road in Sakohpadhar could not be repaired
लडभड़ोल-बैजनाथ मार्ग में सकोहपधर के पास क्षतिग्रस्त सड़क। 
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल-पंडोल-बैजनाथ सड़क पर सकोहपधर (करसाल) के पास पिछले साल मानसून में हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क की अभी तक सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है। करसाल गांव के अनिल कुमार, संजय कुमार, प्रकाश चंद और देविंदर सिंह ने बताया कि बीते वर्ष भारी बारिश से भूस्खलन के कारण सड़क को नुकसान पहुंचा है। इससे यहां पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विभाग ने सड़क पर पत्थर रखे हैं लेकिन रात को हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

यहां साथ ही राजकीय उच्च स्कूल है। छोटे बच्चे प्रतिदिन गुजरते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभाग लंबे समय से सड़क के इस हिस्से की अनदेखी कर रहा है। मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग जल्द ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed