फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The students of Chauntra school stood first in the march past.

Mandi News: मार्च पास्ट में चौंतड़ा पाठशाला की छात्राएं रहीं प्रथम

Sun, 13 Sep 2026 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
The students of Chauntra school stood first in the march past.
चौंतड़ा स्कूल में तीन दिवसीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

15 स्कूलों की 160 छात्राएं दिखा रहीं प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। पीएम श्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा के प्रांगण में रविवार को तीन दिवसीय वार्षिक खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय पहुंचने पर एसएमसी प्रधान सनी सूद, प्राचार्य अजय राठौर और स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसमें चौंतड़ा पाठशाला की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में उपमंडल की 15 पाठशालाओं की 160 छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रही हैं। मुख्य अतिथि सुरेंद्र ठाकुर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों से शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 5,100 रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed