फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The storm ripped off roofs, toppled railings and shattered windows.

Mandi News: अंधड़ से उड़ीं घरों की छतें, रेलिंग गिरी, खिड़कियां टूटी

Fri, 23 Jan 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The storm ripped off roofs, toppled railings and shattered windows.
नाचन विधानसभा क्षेत्र के कुटाहची में तेज तूफान से हुआ नुकसान। संवाद
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की कमरूघाटी में शुक्रवार सुबह करीब तीन घंटे तक अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। इससे घरों की छतें उड़ गईं जबकि लोगों की घरेलू संपत्ति और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। हवाओं के कारण कई मकानों के शीशे टूट गए। मकानों के स्लेट और पेड़ों की टहनियां टूट कर वाहनों पर गिरने से वाहनों के शीशे भी चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन

रेफल पंचायत के कुटाची गांव में नागू की रसोई घर की छत उड़ गई, जबकि दिनू के घर के शीशे टूट गए। गांव में एक होटल के शीशे टूटने के साथ-साथ एक उद्योग की छत की चादर भी उड़ गई। बिंदर ठाकुर के घर की रेलिंग गिर गई और रसोई की छत उड़ने के साथ खिड़कियां टूट गईं। इसके अलावा दिनेश, बलवंत, दिनू, यशवंत और यादविंदर कुमार के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। ठाकर दास की दुकान, मकान और जीप को भी क्षति पहुंची है। देव लटोगली के रसोई घर पर बड़ा पेड़ गिरने से रसोई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक पंचायतों में ब्लैकआउट भी रहा। बारिश से जहां किसानों और बागवानों को राहत मिली है, वहीं अंधड़ से लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। गोहर उपमंडल के कई क्षेत्रों से अंधड़ से नुकसान की सूचनाएं मिल रही हैं। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed