फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The state Congress government has failed on every front: Gandhi

प्रदेश कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल : गांधी

Tue, 09 Sep 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The state Congress government has failed on every front: Gandhi
नेरचौक (मंडी)। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए जीएसटी रिफार्म 2.0 ऐतिहासिक और दूरगामी असर वाले हैं। यह सुधार आम जनता को सस्ती वस्तुएं उपलब्ध करवाने, उद्योग जगत को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला साबित होगा। घरेलू सामान, ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स पर टैक्स घटने से आम परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। सीमेंट और निर्माण क्षेत्र में तेजी से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, जबकि टीवी, फ्रिज, एसी और वॉशिंग मशीन जैसी वस्तुएं भी अब सस्ती कीमतों पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। बिना सोचे-समझे ओपीएस लागू करना और फिर उसमें संशोधन करना कर्मचारियों के साथ सरासर धोखा है। अब 6 सितंबर को जारी आदेश से 3 जनवरी 2022 से सिविल सर्विस के कर्मियों का हायर ग्रेड समाप्त करना कर्मचारियों के मनोबल को तोड़ने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed