Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The sole lights of four households have been extinguished; mourning prevails following the deaths of six friends.

Mandi News: चार घरों के इकलौते चिराग बुझे, छह दोस्तों की मौत से पसरा मातम

Thu, 19 Nov 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The sole lights of four households have been extinguished; mourning prevails following the deaths of six friends.
लडभड़ोल बाजार के समीप हुए खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे। स्त्रोत- जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
मृतकों में 14 से 21 साल के किशोर और युवक शामिल, तीन गांवों सिमस, गवाला और दरोब में मातम
विज्ञापन

सिमस के तीन, गवाला के दो और दरोब के एक युवक की मौत, सुबह तक घर न पहुंचने पर शुरू हुई थी तलाश
डिजिटल पर न चलाएं....
मनीष कुमार
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल तहसील के तहत हुए सड़क हादसे ने तीन गांवों सिमस, गवाला और दरोब की खुशियों को मातम में बदल दिया है। गवाला निवासी पंकज कुमार की बहन के बच्चे के नामकरण समारोह में शामिल होने गए छह दोस्तों को क्या पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी। हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मरने वाले छह युवकों में से चार अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, जिनके जाने से उनके घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए हैं। ये सभी आपस में गहरे दोस्त थे।
इस हृदयविदारक घटना के बाद तीनों गांवों में चूल्हे नहीं जले हैं और पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। पंकज कुमार (17) व अर्णव ठाकुर (15) निवासी गवाला दोनों लडभड़ोल स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र थे। दोनों ही अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पंकज की बहन के घर ही नामकरण कार्यक्रम था। यश राय (14) निवासी सिमस हिम फ्लावर स्कूल लडभड़ोल में 9वीं कक्षा का छात्र था। वह भी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

अनुज कुमार (18) निवासी सिमस पंजालग से आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। आयुष राय (21) निवासी सिमस अपनी पढ़ाई पूरी कर चुका था और उसके परिवार में दो भाई हैं। आदित्य कुमार (17) निवासी दरोब ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसके परिवार में एक और भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अंधेरा और सुनसान रास्ता होने से नहीं लग पाया पता
हादसा मंगलवार देर रात लडभड़ोल पेट्रोल पंप के पास हुआ। रात का अंधेरा और सुनसान रास्ता होने के कारण किसी को दुर्घटना की भनक नहीं लगी। जब सुबह तक युवक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस की मदद से तलाश शुरू की। दोपहर के समय एक बाइक सवार की नजर खाई में गिरी कार पर पड़ी, जिसके बाद इस बड़े हादसे का खुलासा हो सका।

बॉक्स
क्रैश बैरियर होता तो शायद टल सकता था हादसा
बैजनाथ-लडभड़ोल-कांढापतन सड़क पर लडभड़ोल बाजार के पास हुए दर्दनाक हादसे ने सड़क सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। हादसे के बाद कार सड़क से इतनी नीचे जा गिरी कि घटनास्थल से सड़क पर खड़े होकर वाहन नजर तक नहीं आ रहा था। हैरानी की बात यह है कि इस स्थान पर सड़क किनारे क्रैश बैरियर भी नहीं लगाए गए हैं। यदि यहां सुरक्षा की दृष्टि से क्रैश बैरियर लगे होते तो संभवत: कार को सड़क से नीचे गिरने से रोका जा सकता था और हादसे की गंभीरता कम हो सकती थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में सड़क किनारे सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

लडभड़ोल बाजार के समीप हुए खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे। स्त्रोत- जागरूक पाठक

लडभड़ोल बाजार के समीप हुए खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे। स्त्रोत- जागरूक पाठक- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed