फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The situation of closing nose in front of the eyes of the administration

Mandi News: प्रशासन की आंख के सामने नाक बंद करने की नौबत

Thu, 02 Oct 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
The situation of closing nose in front of the eyes of the administration
नेरचौक में  खुले में फेंका गया कचरा। संवाद
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कचरे के कारण निकासी नालियां अवरुद्ध हैं। दुर्गंध से नाक बंद करनी पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के भी ऑफिस हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे शहर के व्यापारियों और आम जनता में भारी रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों सुरेश कुमार, लाल सिंह, योगराज, कृष्ण कुमार, बबलू, यश, राजकुमार और राकेश का कहना है कि लंबे समय से सफाई का कार्य सही ढंग से नहीं हो रहा है। दिन में केवल एक बार ठेकेदार का ट्रैक्टर आता है। दुकानों के बाहर से जो भी कचरा मिलता है, उसे उठाकर चला जाता है। बाकी कचरा ऐसे ही पड़ा रहता है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के ईओ कूड़ा शुल्क लेने के लिए तो बाजार में आते हैं और व्यापारियों पर दबाव डालकर पैसा वसूलते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। कबाड़ मार्केट और ट्रक यूनियन क्षेत्र में तो सफाई कर्मचारी आज तक नजर तक नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि कई जगह नालियां हैं ही नहीं। और जहां हैं वे बंद पड़ी रहती हैं। हालात यह हैं कि नालियों के पास बैठना तक मुश्किल हो गया है। इधर, नगर परिषद के पार्षदों के घरों की सड़कों और गलियों का तो काम चल रहा है, लाइटें लग रही हैं, लेकिन आम जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं है। लोग केवल टैक्स भरने तक ही सीमित हो गए हैं।
स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने नगर परिषद से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और दुकानों के साथ-साथ आम लोगों के घरों के बाहर भी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। लोगों ने कहा कि साईं बाबा मंदिर से लेकर लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज तक रोजाना हजारों लोग स्कूल, कॉलेज और अस्पताल के लिए गुजरते हैं। एसडीएम कार्यालय के बाहर भी सफाई की हालत बेहद खराब है।

उधर, नगर परिषद नेरचौक के सफाई निरीक्षक गोपाल शर्मा का कहना है कि लिखित शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्था को चाक चौबंद किया जाएगा।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed