{"_id":"6a89ea7bd0f958522f03ee1a","slug":"the-shiv-shakti-team-defeated-balyani-16-by-2-0-mandi-news-c-90-1-mnd1023-210130-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शिव शक्ति टीम ने बलयानी-16 को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शिव शक्ति टीम ने बलयानी-16 को 2-0 से हराया
विज्ञापन
साईगलू नलवाड़ मेले वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
साईगलू नलवाड़ मेले में दिखा आस्था, संस्कृति और खेल का संगम
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। प्रसिद्ध साईगलू नलवाड़ मेले का छठा दिन शनिवार को देव आस्था, लोक संस्कृति, खेल प्रतिभा और जनहित के मुद्दों के अनूठे संगम का गवाह बना। कार्यक्रम में समाजसेवी भास्कर ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेला कमेटी की प्रधान कल्पना वर्मा, उपप्रधान योगराज राणा और स्थानीय महिला मंडलों ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने मेले में विराजमान देव तरौर, माहुंनाग सतबाला कामेश्वर और माता नैन उग्र तारा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विभिन्न महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें हजारों दर्शकों ने खूब सराहा। प्रस्तुतियों से मेले का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। भास्कर ठाकुर ने मेला कमेटी और महिला मंडलों को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की।
मेले के दौरान आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में शिव शक्ति टीम ने बलयानी-16 को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से काकू और शिव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई।