फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The school is running on the strength of one teacher, affecting the education of 50 children.

Mandi News: एक शिक्षक के भरोसे चल रहा स्कूल, 50 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Wed, 22 Apr 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The school is running on the strength of one teacher, affecting the education of 50 children.
एसएमसी प्रधान की अगवाई में सदस्यों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुराह में शिक्षकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है। स्कूल में स्वीकृत पद होने के बावजूद जेबीटी शिक्षक का पद लंबे समय से खाली पड़ा है, जिससे नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

एसएमसी प्रधान मीरा देवी की अगुवाई में गायत्री देवी, दीपा कुमारी, सुनीता देवी, कृष्णा देवी, कला देवी ने उपायुक्त मंडी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि विद्यालय में वर्तमान में केवल एक ही शिक्षक तैनात है, जबकि कक्षा पहली से पांचवीं तक करीब 50 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ऐसे में एक शिक्षक के लिए सभी कक्षाओं को संभालना संभव नहीं हो पा रहा है।शिक्षक की कमी के कारण विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पा रहा है। इसका सीधा असर बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर पड़ रहा है और विद्यालय का शिक्षा स्तर लगातार गिरता जा रहा है। स्थिति यह है कि कई अभिभावक अपने बच्चों का नाम अन्य स्कूलों में स्थानांतरित करने लगे हैं, जिससे स्कूल की छात्र संख्या भी घटने लगी है। एसएमसी प्रधान व सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुराह में जेबीटी शिक्षक के रिक्त पद को जल्द भरा जाए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed