{"_id":"6ac4d6f72af54c8dda02c205","slug":"the-role-of-wildlife-in-maintaining-environmental-balance-was-explained-mandi-news-c-90-1-ssml1025-216470-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एफसीए मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एफसीए मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
38 मामलों को मिली है स्वीकृति, विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त
एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में विकास परियोजनाओं को गति देने और वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित एफसीए प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक एफसीए के तहत 38 मामलों को स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने संबंधित विभागों को वन भूमि हस्तांतरण से जुड़ी औपचारिकताएं प्राथमिकता से पूरी करने और प्रस्ताव पूर्ण दस्तावेजों के साथ समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से बेहतर समन्वय के साथ लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने को कहा। साथ ही, सभी डीएफओ को ड्रेजिंग से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीएफ नवजोत ने लंबित प्रस्तावों की स्थिति की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती, डीएफओ मंडी संजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।