फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Neha takes charge of the SPU Mandi Central Student Union.

Mandi News: नेहा को मिली एसपीयू मंडी केंद्रीय छात्र संघ की कमान

Tue, 06 Oct 2026 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Neha takes charge of the SPU Mandi Central Student Union.
स्वामी विवेकानंद भवन में हुआ शपथ समारोह, मेरिट के आधार पर चुने प्रतिनिधि
विज्ञापन

कुलपति बोले, विद्यार्थी भविष्य के राष्ट्र निर्माता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (सीएससी) का शपथ ग्रहण समारोह स्वामी विवेकानंद भवन में आयोजित किया गया। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत मेरिट के आधार पर गठित केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों को कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में कुलपति ने एमएससी बॉटनी की छात्रा नेहा को अध्यक्ष, एमएससी भौतिकी की रेबेला को उपाध्यक्ष, एमएससी बॉटनी की कसक को महासचिव तथा एमएससी रसायन विज्ञान की अंजलि को संयुक्त सचिव पद की शपथ दिलाई। वहीं, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजेश शर्मा ने विभिन्न विषयों और सेमेस्टरों के कक्षा प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल अकादमिक ज्ञान प्राप्त करने का केंद्र नहीं है, बल्कि नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का भी महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने युवाओं को भविष्य का राष्ट्र-निर्माता बताते हुए विश्वविद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाए रखने तथा छात्र हितों के लिए निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम के सामूहिक गायन से हुई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजेश शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने मंच संचालन किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed