फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The RCFC Bachao Sangharsh Samiti raised its voice in Delhi.

Mandi News: आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति ने दिल्ली में उठाई आवाज

Tue, 01 Sep 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The RCFC Bachao Sangharsh Samiti raised its voice in Delhi.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उत्तर भारत के सुगमता केंद्र (आरसीएफसी) को जोगिंद्रनगर में ही यथावत रखने की मांग को लेकर आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर भारत के किसानों के साथ नई दिल्ली स्थित केंद्रीय आयुष मंत्रालय पहुंचा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार और सदस्य बृजगोपाल अवस्थी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने नेशनल मेडिसिनल प्लांट्स बोर्ड के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर के आह्वान पर दिल्ली पहुंचे सदस्यों ने इस केंद्र को जोगिंद्रनगर से सोलन स्थानांतरित करने के फैसले पर सवाल उठाए। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत करवाया कि बीते नौ वर्षों में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के 10 हजार से अधिक किसानों ने इस केंद्र से सीधा लाभ उठाया है।
विज्ञापन

हरियाणा के प्रगतिशील किसानों ने भी केंद्र की उपयोगिता पर अपनी बात रखी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार ने बताया कि आयुष मंत्रालय के अधिकारियों के समक्ष सभी तथ्य मजबूती से रख दिए गए हैं। अब मंत्रालय के सकारात्मक निर्णय का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में चल रहे आंदोलन की अगुवाई कर रहे माकपा नेता और जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने बताया कि सात सितंबर को प्रस्तावित आक्रोश रैली में 5,000 से अधिक आंदोलनकारी जुटेंगे। इसमें उत्तर भारत के किसानों सहित विधानसभा क्षेत्र की 40 से अधिक पंचायतों के लोग, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के कारोबारी हिस्सा लेंगे।

वहीं, क्रमिक अनशन के 12वें दिन भराडू पंचायत की निशा देवी, मती देवी, प्रिया और रीता देवी ने अनशन की कमान संभाली। इस अवसर पर रोटेरियन अजय ठाकुर, रामलाल वालिया, ज्ञान ठाकुर, शेर सिंह, कांशी राम, भूपेंद्र, नरेंद्र, विशाल, अजय बावा और कैप्टन लाभ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed