{"_id":"674afaf5a67ec0662805300e","slug":"the-promising-students-of-chauntara-school-got-the-fruits-of-their-hard-work-mandi-news-c-90-1-ssml1025-141581-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौंतड़ा स्कूल के होनहारों को मिला मेहनत का फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौंतड़ा स्कूल के होनहारों को मिला मेहनत का फल
विज्ञापन
विद्यालय के सालाना समारोह में मुख्यातिथि जीवन ठाकुर ने सम्मानित किए मेधावी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौंतड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियाें ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां पेश कीं। कार्यक्रम में हिमाचल की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों में लोक नृत्य पेश कर विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य युधिष्ठिर राणा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि जीवन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अनेक योजनाएं चला रखी हैं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। इनमें कृतिका, अंजली, मीनाक्षी, अंशिका, रितिका, सुनैना, खूशबू, अलका, कशिश, सिमरन, मुस्कान, साक्षी, अनुष्का, निहारिका, अरुण को सम्मानित किया। साथ ही नितिन, शुभम, दिव्यांशु, रोहित, तनिष, स्वराज को पुरस्कार देकर नवाजा। कार्यक्रम में टिकरी मुशैहरा के प्रधान रविंद्र कुमार, तलकेहड़ पंचायत की प्रधान सूचिका, एसएमसी प्रधान विनोद आदि मौजूद रहे। संवाद