{"_id":"68dc0ff59534b5bc7506ca4c","slug":"the-procession-was-led-by-goddess-ugratara-mandi-news-c-90-1-mnd1001-171533-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देवी उग्रतारा की अगुवाई में निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देवी उग्रतारा की अगुवाई में निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
मंडी में अष्टमी पर आयोजित माता टारना मेले पर निकली जलेब में देवी के साथ मौजूद महापौर, कमीश्ननर
मंडी। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में शरद नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर निगम मेला (टारना मेला) आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे राजदेवता माधव राय के पूजन के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। इसके बाद सिद्धकाली मंदिर, इंदिरा मार्केट स्थित भैरवनाथ तथा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद टारना पौड़ियों से होते हुए टारना माता मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में माता उग्रतारा ने देवलुओं के साथ शिरकत कर शोभा बढ़ाई। वाद्ययंत्रों की धुन से शहर गुंजायमान हो गया।
टारना पहुंचते ही महापौर एवं अन्य ने माता की पूजा और कन्या पूजन किया। मेला में स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्टाल लगाए गए। टारना माता परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन और समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बड़ी संख्या में शोभायात्रा में भी शिरकत की।
श्रद्धालु अनुपमा सिंह, पुष्पा ठाकुर, किरण शर्मा और मीना ने बताया कि वह लगातार मेले में शिरकत कर रहे हैं। नगर निगम की तरफ से पारंपरिक व्यंजनों के खान-पान के स्टॉल आदि भी लगाए गए हैं। इस मौके पर उपमहापौर माधुरी कपूर, राजेंद्र मोहन, वीरेंद्र सिंह आर्य, सुदेश कुमारी, हरदीप सिंह, निर्मल वर्मा, दीपाली जसवाल, कृष्ण भानू, नितिन भाटिया आदि मौजूद रहे। संवाद