फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The process of land transfer for vegetable market in Jarlu should be completed soon: C. Palrasu

जरलू में सब्जी मंडी के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए : सी. पालरासु

Mon, 05 Aug 2024 08:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 05 Aug 2024 08:43 AM IST
विज्ञापन
The process of land transfer for vegetable market in Jarlu should be completed soon: C. Palrasu
बल्ह घाटी में नागचला के समीप जरलू में सब्जी मंडी को लेकर निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
मंडी। कृषि सचिव सी. पालरासु ने बल्ह घाटी के जरलू में प्रस्तावित सब्जी मंडी और धनोटू में प्रस्तावित कोल्ड स्टोर के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एपीएमसी मंडी के तहत इन परियोजनाओं के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बल्ह घाटी, जिसे मिनी पंजाब के नाम से भी जाना जाता है में कृषि उपजों के विपणन के लिए जरलू में सब्जी मंडी का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 19 बीघा भूमि का चयन किया गया है और इसके निर्माण पर करीब 21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इस मंडी में 40 से अधिक दुकानें होंगी। कृषि सचिव ने इस परियोजना के निर्माण संबंधी विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और उन्हें दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी, कृषि उपनिदेशक रामचंद्र चौधरी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धनोटू में प्रस्तावित कोल्ड स्टोर की भूमि का किया निरीक्षण
कृषि सचिव ने सुंदरनगर के समीप धनोटू में प्रस्तावित कोल्ड स्टोर के लिए चयनित भूमि का भी निरीक्षण किया। कोल्ड स्टोर की स्थापना पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कृषि सचिव ने अधिकारियों को निर्माण से संबंधित सभी पहलुओं पर निर्देशित किया। एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने बताया कि बल्ह क्षेत्र विशेष रूप से टमाटर, शिमला मिर्च, मटर आदि नकदी फसलों की उपज के लिए विख्यात है और हजारों परिवार कृषि क्षेत्र से सीधे जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि जरलू में सब्जी मंडी की स्थापना की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है और शीघ्र ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। धनोटू में प्रस्तावित कोल्ड स्टोर पर 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें से पांच करोड़ रुपये एपीएमसी के तहत और शेष पांच करोड़ रुपये मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed